जुदाई का अगरचे मरहला दुश्वार भी था

सराहत अहमद सराहतसराहत अहमद सराहत

1 min read · 12.4K reads

जुदाई का अगरचे मरहला दुश्वार भी था

निभाने से त'अल्लुक़ दिल ज़रा बे-ज़ार भी था

अजब हर बार जिस के क़ुर्ब से तन्हा हुई मैं

मुदावा था मिरा वो शख़्स और आज़ार भी था

तिरे ही ज़िक्र में बेचैन रहता है मिरा दिल

तिरी ही याद से दिल शाद दिल अफ़गार भी था

सजाया था जिसे पलकों पे नाज़ों से वही ख़्वाब

'सराहत' मेरी आँखों पर ज़रा सा बार भी था

सराहत अहमद सराहत
About the poet

सराहत अहमद सराहत

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like