न दिल भरा कभी हक़ से न राब्ते टूटे

सराहत अहमद सराहतसराहत अहमद सराहत

1 min read · 12.4K reads

न दिल भरा कभी हक़ से न राब्ते टूटे

मगर अक़ीदे जो बातिल के साथ थे टूटे

रुकीं न धड़कनें दिल की न राब्ते टूटे

किसी के वास्ते हम आपने आप से टूटे

किसी के दिल ने किसी को जो टूट कर चाहा

उसी के दिल पे क़यामत के हादसे टूटे

अमीर-ए-शहर की हुर्मत पे हर्फ़ आएगा

ग़रीब आप से टूटे तो किस लिए टूटे

हर एक साँस को मरबूत हक़ से करना है

कि इस से पहले ये साँसों के सिलसिले टूटे

सराहत अहमद सराहत
About the poet

सराहत अहमद सराहत

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like