दिल से कैसी बहार गुज़री है

सराहत अहमद सराहतसराहत अहमद सराहत

1 min read · 12.4K reads

दिल से कैसी बहार गुज़री है

हर नफ़स नागवार गुज़री है

आज दिल का शजर लरज़ता है

क्या हुआ बे-क़रार गुज़री है

बह गए सुर्ख़ अश्क आँखों से

याद वो पुर-ख़ुमार गुज़री है

आह भरते रहे सहर तक हम

यूँ शब-ए-इंतिज़ार गुज़री है

जब तसव्वुर न हो तिरा मुझ को

वो घड़ी सोगवार गुज़री है

ज़ख़्म दिल के शुमार करती हूँ

है ख़लिश बे-शुमार गुज़री है

सराहत अहमद सराहत
About the poet

सराहत अहमद सराहत

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like