नक़्श तेरा बना रहा मुझ में
कुछ न अपना बचा रहा मुझ में
ख़ाक ही ख़ाक है अगर बाक़ी
कौन फिर लौ जला रहा मुझ में
मुद्दतों यूँ खुली रहीं आँखें
एक मंज़र सजा रहा मुझ में
शख़्स वो जो बिछड़ गया कब का
याद बन कर बसा रहा मुझ में
अब तलक वो उभर नहीं पाया
ज़ख़्म कोई छुपा रहा मुझ में








