एहसास ग़म का है न ख़ुशी की ख़ुशी मुझे
दीवाना कर गई है तिरी बे-रुख़ी मुझे
मुझ को तिरे ख़याल ने इतना बदल दिया
अहबाब भी समझने लगे अजनबी मुझे
दुनिया का हर चराग़ जला और बुझ गया
दिल के चराग़ ही से मिली रौशनी मुझे
हर दम मिरी नज़र में तसव्वुर में आप हैं
इस वास्ते है प्यारी मिरी ज़िंदगी मुझे
इतने हज़ार ज़ब्त-ओ-तरद्दुद के बावजूद
रह रह के आ ही जाती है ख़ुद पर हँसी मुझे








