गुमाँ पानी का हो ऐसा नहीं था

संजू शब्दितासंजू शब्दिता

1 min read · 12.4K reads

गुमाँ पानी का हो ऐसा नहीं था

वो दरिया था कोई सहरा नहीं था

ख़ुशी भी जान ले सकती है इक दिन

ज़रा भी मुझ को अंदाज़ा नहीं था

ये दीवारें बहुत उक्ता गई थीं

इन्हें इक रंग में रहना नहीं था

मैं हर पहलू से उस को सोचती थी

फ़क़त सोचा ही था समझा नहीं था

किसी दरवेश की सोहबत में थी मैं

मिरा मन यूँही बंजारा नहीं था

हमारे अह्द की ये ख़ासियत थी

दरीचे थे प दरवाज़ा नहीं था

संजू शब्दिता
About the poet

संजू शब्दिता

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्यदरियामैं जिस दरिया का गला घोंटकरशहर से परे जंगल में फेंक आई हूँ— हरभजन सिंह