फिर उलझते हैं वो गेसू की तरह

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

फिर उलझते हैं वो गेसू की तरह

फिर कजी पर हैं वो अबरू की तरह

शहर-ए-वहशत में कहाँ घर कैसा

दश्त में रहते हैं आहू की तरह

हुस्न और इश्क़ को आओ तौलें

दोनों आँखों से तराज़ू की तरह

मुझ को आँखों में जगह दो चंदे

फिर गिरा दीजियो आँसू की तरह

न कहूँगा कि सँवारो ज़ुल्फ़ें

फिर उलझ जाएँगे गेसू की तरह

ऐ 'सख़ी' फिरती है किस ख़ाल की शक्ल

सामने आँख के बिच्छू की तरह

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like