घर में साक़ी-ए-मस्त के चल के

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

घर में साक़ी-ए-मस्त के चल के

आज साग़र शराब का छलके

सोग में मेरे मेहंदी के बदले

लाल करते हैं हाथ मल मल के

छोड़िए अब तवाफ़ का'बा का

दैर की गर्द ढूँढिए चल के

दिल है पत्थर सा उन का भारी है

वर्ना हैं कान के बहुत हल्के

तलवा खुजला रहा है फिर मेरा

याद करते हैं ख़ार जंगल के

आज मुर्दा 'सख़ी' का रोएगा

इस जनाज़े को देखना चल के

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like