इश्क़ है यार का ख़ुदा-हाफ़िज़

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.5K reads

इश्क़ है यार का ख़ुदा-हाफ़िज़

अम्र-ए-दुश्वार का ख़ुदा-हाफ़िज़

पेच मुझ पर पड़े जो पड़ना हो

ज़ुल्फ़-ए-ख़मदार का ख़ुदा-हाफ़िज़

सर जो टकराता हूँ तो कहते हैं

मेरी दीवार का ख़ुदा-हाफ़िज़

सरफ़रोशों की चश्म-ए-बद न पड़े

उन की तलवार का ख़ुदा-हाफ़िज़

दफ़्न हम हो चुके तो कहते हैं

इस गुनहगार का ख़ुदा-हाफ़िज़

दश्त छूटा तो आबलों ने कहा

याँ के हर ख़ार का ख़ुदा-हाफ़िज़

बात करने में होंट लड़ते हैं

ऐसे तकरार का ख़ुदा-हाफ़िज़

बुलबुलें क़ैद-ए-बाग़बाँ ग़ाफ़िल

गुल-ए-ज़रदार का ख़ुदा-हाफ़िज़

गर 'सख़ी' को है इश्क़ का आज़ार

ऐसे बीमार का ख़ुदा-हाफ़िज़

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश