रुख़ पर है मलाल आज कैसा

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

रुख़ पर है मलाल आज कैसा

दिलबर है मलाल आज कैसा

उस ख़ाल से क्या मिली है ज़िल्लत

अख़्तर है मलाल आज कैसा

बे-यार नहीं हुआ तिरा दौर

साग़र है मलाल आज कैसा

क्या आई है याद तेग़-ए-क़ातिल

ऐ सर है मलाल आज कैसा

है राहत-ए-वस्ल के जो आमद

मुज़्तर है मलाल आज कैसा

इन्दर मेरी आह सुन के बोले

बाहर है मलाल आज कैसा

क्या आई है कुछ ख़बर 'सख़ी' की

घर घर है मलाल आज कैसा

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like