निस्बत वही माह-ए-आसमाँ से

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

निस्बत वही माह-ए-आसमाँ से

लाएँ तश्बीह-ए-रुख़ कहाँ से

मिस्सी की सिफ़त बयाँ न होगी

सौसन भी कहे जो सौ ज़बाँ से

तश्बीह जो माँग की न हाथ आए

लाऊँ मैं माँग कहकशाँ से

सौदा है जो बुलबुलों को गुल का

तिनके चुन लाएँ आशियाँ से

ये हारिज-ए-शब वो माने-ए-रोज़

दरबाँ से लड़ूँ कि पासबाँ से

जीतेंगे न हम से बाज़ी-ए-इश्क़

अग़्यार के पिट पड़ेंगे पाँसे

है क़द्र-ए-सुख़न 'सख़ी' को हासिल

याँ के हर पीर और जवाँ से

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश