इश्क़ करने में दिल भी क्या है शोख़

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ करने में दिल भी क्या है शोख़

सैकड़ों में से इक चुना है शोख़

ये भी शोख़ी नई निकाली है

आज दुश्मन से कुछ ख़फ़ा है शोख़

अपनी आँखों में रात दिन रख कर

मैं ने ख़ुद उस को कर दिया है शोख़

अश्क-ए-ख़ूँ मेरे देख कर बोले

इस से तो कुछ मिरी हिना है शोख़

आँख से गिर के गोद में मचला

तिफ़्ल-ए-अश्क ऐसा हो गया है शोख़

बोसा हर वक़्त रुख़ का लेता है

किस क़दर गेसू-ए-दोता है शोख़

छेड़ती है तुम्हारे ज़ुल्फ़ों को

किस बला की मगर सबा है शोख़

बर में आईना के लिया न क़रार

जान-ए-मन अक्स भी तिरा है शोख़

फिर गई दूर से दिखा के झलक

हिज्र में ऐ 'सख़ी' क़ज़ा है शोख़

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like