है चमन में रहम गुलचीं को न कुछ सय्याद को

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

है चमन में रहम गुलचीं को न कुछ सय्याद को

अब ख़ुदा ही शाद रक्खे बुलबुल-ए-नाशाद को

सूझती थी कोह-ओ-सहरा में यही हर दम मुझे

कीजिए ग़म क़ैस का और रोइए फ़रहाद को

हिचकियाँ आती हैं पर लेते नहीं वो मेरा नाम

देखना उन की फ़रामोशी को मेरी याद को

याद में उन के हवास-ए-ख़मसा दे देते हैं हम

आह को नाले को ग़ुल को शोर को फ़रियाद को

जाएगी गुलशन तलक उस गुल की आमद की ख़बर

आएगी बुलबुल मिरे घर में मुबारकबाद को

नज़'अ के दम भी उन्हें हिचकी न आएगी कभी

यूँही गर भूले रहेंगे वो 'सख़ी' की याद को

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like