इन को नफ़रत इसे क्या कहते हैं

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

इन को नफ़रत इसे क्या कहते हैं

हम को रग़बत इसे क्या कहते हैं

नक़्द-ए-दिल ले के हमारा न दिया

ख़ुद बदौलत इसे क्या कहते हैं

रोज़-ए-फ़ुर्क़त भी तो है तूल बहुत

ऐ क़यामत इसे क्या कहते हैं

हर परी-रू पे तुझे आ जाना

ऐ तबीअत इसे क्या कहते हैं

ग़ैर को बज़्म में बिठला लेना

हम को रुख़्सत इसे क्या कहते हैं

एक तो इश्क़ का सदमा मुझ को

उस पे फ़ुर्क़त इसे क्या कहते हैं

नक़्द-ए-दिल इश्क़ में देते हैं 'सख़ी'

ऐ सख़ावत इसे क्या कहते हैं

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like