मुझे बता तो सही ऐ हबीब-ए-कम-उम्री
वही हैं लब वही गुफ़्तार और वही अंदाज़
पस-ए-वजूद वो क्या था जो अब नहीं होता
मिरी नज़र में कोई ऐसी रौशनी थी भला
जो बिजलियों सी उतर कर तिरे सरापे में
तुझे हुजूम-ए-दिलाराम से सिवा करती
वही अदा वही अंदाज़ ख़द्द-ओ-ख़ाल मगर
लगाव दिल का यूँही बे-सबब नहीं होता
अब उस मक़ाम पे है ज़िंदगी जहाँ पर इश्क़
हक़ीक़तों से कई साल इकतिसाब के बा'द
बदल चुका बड़ी मुद्दत से हुस्न का मेआ'र
मज़ीद ये कि छलकता वो दिल का पैमाना
गुज़रते वक़्त की ठंडक से भर गया जैसे
नज़र पे ख़्वाब से रंगों का एक पर्दा था
वो ख़्वाब-रंग सा पर्दा उतर गया जैसे
अब ऐ हबीब तिरी चश्म-ए-सहर-आगीं में
सिवाए अक्स-ए-गुज़िश्ता के कुछ नहीं मिलता
वो इम्तियाज़ तिरा खो गया हुजूम में फिर
हर एक रंग तिरे रुख़ पे अब नहीं खिलता
इसी लिए तुझे देखा तो दिल ने सोचा है
वो भोलपन था मिरा या मिरी हिमाक़त थी
मुझे बता तो सही ऐ हबीब-ए-कम-उम्री








