इश्क़ की मज़बूत बाहों में सिमट कर आ गई

शाहीन अमरोहीशाहीन अमरोही

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ की मज़बूत बाहों में सिमट कर आ गई

उस ने कुछ ऐसे पुकारा मैं पलट कर आ गई

ज़िंदगी आकाश में उड़ती हुई सी इक पतंग

मेरे हाथों में न जाने कैसे कट कर आ गई

नाख़ुदा साहिल पे मुझ को देखता ही रह गया

मेरी टूटी नाव तूफ़ाँ से निमट कर आ गई

मेरे पुरखों की विरासत भाइयों ने बाँट ली

मेरे हिस्से में भी कुछ थोड़ी सी घट कर आ गई

कुछ तो मजबूरी रही होंगी भरे बाज़ार में

बा-हया लड़की नक़ाब-ए-रुख़ उलट कर आ गई

एक तितली भी किसी अंधी मोहब्बत की तरह

फूल से यारी थी काँटों से लिपट कर आ गई

शाहीन अमरोही
About the poet

शाहीन अमरोही

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश