हुस्न से दिल-लगी नहीं होती
इश्क़ में सर्जरी नहीं होती
सब नज़र का कमाल है वर्ना
शक्ल अच्छी-बुरी नहीं होती
आग से खेलना नहीं अच्छा
साँप से दोस्ती नहीं होती
हम उजालों की करते हैं तख़्लीक़
हाँ मगर धूप की नहीं होती
भूल कर भी उधर नहीं जाते
जो गली आप की नहीं होती
इस क़दर दिल उचाट है 'शाहीन'
हम से अब शायरी नहीं होती








