जब ख़यालों में हुमा के पर जला देती हूँ मैं

शाहीन अमरोहीशाहीन अमरोही

1 min read · 12.4K reads

जब ख़यालों में हुमा के पर जला देती हूँ मैं

फ़िक्र की परवाज़ के जौहर जला देती हूँ मैं

ख़ौफ़-ए-रुस्वाई से घबरा कर जला देती हूँ मैं

चिट्ठियाँ फ़ौरन तिरी पढ़ कर जला देती हूँ मैं

करवटें लेता है तेरी याद में जलता बदन

नींद जब आती नहीं बिस्तर जला देती हूँ मैं

रात की तारीकियों में घर मिरा रौशन रहे

इक दिया दहलीज़ के बाहर जला देती हूँ मैं

बारहा बर्क़-ए-तपाँ को किस लिए तकलीफ़ दूँ

अपने ही हाथों से अपना घर जला देती हूँ मैं

शाहीन अमरोही
About the poet

शाहीन अमरोही

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like