ग़मों का ज़हर पीना चाहती हूँ

शाहीन अमरोहीशाहीन अमरोही

1 min read · 12.4K reads

ग़मों का ज़हर पीना चाहती हूँ

मैं कुछ दिन और जीना चाहती हूँ

जुनूँ को हाल से फ़ुर्सत मिले तो

फटे दामन को सीना चाहती हूँ

मिरे आँगन में छम-छम मोर नाचे

वो सावन का महीना चाहती हूँ

दरख़्शंदा हैं हाथों की लकीरें

कहा किस ने दफ़ीना चाहती हूँ

तिरे बिन ज़िंदगी सूनी है मेरी

अँगूठी में नगीना चाहती हूँ

शाहीन अमरोही
About the poet

शाहीन अमरोही

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी