सारी बातों का गला घोट दिया है मैं ने

शाहीन अमरोहीशाहीन अमरोही

1 min read · 12.4K reads

सारी बातों का गला घोट दिया है मैं ने

तेरी यादों का गला घोट दिया है मैं ने

रात होते ही सताती थीं तुम्हारी यादें

सो यूँ रातों का गला घोट दिया है मैं ने

आप के बा'द किसी और पे न टिक जाए

अपनी आँखों का गला घोट दिया है मैं ने

जिन से माँ-बाप की इज़्ज़त पे ही आँच आ जाए

ऐसे ख़्वाबों का गला घोट दिया है मैं ने

जिन से हो जाएँ मिरे मुल्क में दंगे 'शाहीन'

ऐसे शे'रों का गला घोट दिया है मैं ने

शाहीन अमरोही
About the poet

शाहीन अमरोही

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like