इश्क़ को अपने लिए समझा असासा दिल का

शहनाज़ मुज़म्मिलशहनाज़ मुज़म्मिल

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ को अपने लिए समझा असासा दिल का

और इस दिल ने बना डाला तमाशा दिल का

बा'द तेरे कोई नज़रों में समाया ही नहीं

अब सदा देता नहीं ख़ाली ये कासा दिल का

एक तूफ़ान है रोके से नहीं जो रुकता

मौज ने तोड़ दिया हो न किनारा दिल का

दो-घड़ी चैन से जीने नहीं देता नादाँ

जान पाते ही नहीं क्या है इरादा दिल का

वो पलट आए कभी और उसे मैं न मिलूँ

ले ही डूबेगा किसी रोज़ ये धड़का दिल का

चाहतें बाँटी हैं दुनिया को मोहब्बत दी है

मैं ने कब यूँही सँभाला है ख़ज़ाना दिल का

दरमियाँ इश्क़ के दीवार खड़ी है 'शहनाज़'

अक़्ल पे कैसा लगा आज ये पहरा दिल का

शहनाज़ मुज़म्मिल
About the poet

शहनाज़ मुज़म्मिल

जन्म : फ़ैसलाबाद, पंजाब

View profile & all 16 Poems / Stories

More from शहनाज़ मुज़म्मिल

  1. दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिए

    दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिएकज-अदाई देखिए बे-ए'तिनाई देखिए

    12.4K reads
  2. जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिए

    जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिएसर-ए-शाम ही जो भड़क उठे वो अलाव मैं ने बुझा दिए

    12.4K reads
  3. वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहे

    वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहेमता-ए-ज़ीस्त लुटा कर कोई कमी न रहे

    12.4K reads
  4. ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जाता

    ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जातापहरा है मिरी सोच पे बोला नहीं जाता

    12.4K reads
  5. मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगा

    मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगावो अपनी ज़ात के सहरा में खो गया होगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश