कभी सूरज को बादल और घटाएँ बोझ लगती हैं

रुबाब आबिदीरुबाब आबिदी24 Feb 1975

1 min read · 12.4K reads

कभी सूरज को बादल और घटाएँ बोझ लगती हैं

कभी बुझते चराग़ों को हवाएँ बोझ लगती हैं

कभी यूँ था कि आता था भँवर से ख़ौफ़ लोगों को

कभी इन बादबानों की वफ़ाएँ बोझ लगती हैं

बहुत नाराज़ है मुझ से मिरी शह-रग का हम-साया

जिसे छोटी-बड़ी मेरी ख़ताएँ बोझ लगती हैं

सहारे भूल जाते हैं असीर-ए-आरज़ू हो कर

जवाँ औलाद हो जाए तो माएँ बोझ लगती हैं

कुछ ऐसे लोग हैं रिश्तों पे जो जाँ वार देते हैं

ये ऐसे लोग हैं जिन को अनाएँ बोझ लगती हैं

रुबाब आबिदी
About the poet

रुबाब आबिदी

मूल नाम : सय्यदा रुबाब आबिदी जन्म : 24 Feb 1975 | गुजर ख़ान, पंजाब

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like