हम अपनी ज़ात के अपनी अना के क़ैदी हैं
दिल-ओ-नज़र के दरीचे वफ़ा के क़ैदी हैं
जो हो सके तो 'अता कर उड़ान की ख़्वाहिश
अभी क़फ़स में परिंदे जफ़ा के क़ैदी हैं
धनक जभी तो फ़लक पर दिखाई देती है
ज़मीं के रंग ये सारे फ़ज़ा के क़ैदी हैं
ये जानते हुए मिट्टी में मिट्टी होना है
ग़ुरूर करते हैं जब कि फ़ना के क़ैदी हैं
'अजीब दौर है मुर्दा ज़मीर लोगों का
'अजीब तौर के जुर्म-ओ-सज़ा के क़ैदी हैं
जो लोग मौत के मुँह से भी बच निकलते हैं
ये मान लो कि वो माँ की दु'आ के क़ैदी हैं
ये जिन की आँखों की तुग़्यानियाँ नहीं रुकतीं
फ़ुरात-ओ-दश्त के कर्ब-ओ-बला के क़ैदी हैं
'रबाब' किस को ख़बर है कि कब बुलावा हो
ये बाल-ओ-पर तो अज़ल से क़ज़ा के क़ैदी हैं








