नज़र झुकाओ और अपनी ख़ता तलाश करो

रुबाब आबिदीरुबाब आबिदी24 Feb 1975

1 min read · 12.4K reads

नज़र झुकाओ और अपनी ख़ता तलाश करो

फिर इस के बा'द कोई पारसा तलाश करो

बदन के ज़ख़्म का अब इंदिमाल मुमकिन है

जो ज़ख़्म-ए-रूह को भर दे दवा तलाश करो

तलाक़ दी गई जिस को ये ऐसी दुनिया है

ये बेवफ़ा है न इस में वफ़ा तलाश करो

अदा-ए-शुक्र है लाज़िम ख़ुदा मिले तो सही

ख़ुदा का वास्ता बंदो ख़ुदा तलाश करो

तड़प हो ऐसी कि हफ़्त आसमान खुल जाएँ

जो सीधी अर्श पे पहुँचे दु'आ तलाश करो

हर एक सम्त है चीख़-ओ-पुकार आह-ओ-बुका

सुकूँ के साज़ में लिपटी नवा तलाश करो

हमारे सर पे मुसल्लत हैं क्यों भला ज़ालिम

सब अपने आप में पहले ख़ता तलाश करो

रुबाब आबिदी
About the poet

रुबाब आबिदी

मूल नाम : सय्यदा रुबाब आबिदी जन्म : 24 Feb 1975 | गुजर ख़ान, पंजाब

View profile & all 6 Poems / Stories