असफलता की पहचान

ऋतु कुमार ऋतुऋतु कुमार ऋतु29 Mar 1970 – 14 Aug 2010

1 min read · 12.4K reads

मैं देख रहा हूँ

एक लंबे अंतराल के बाद

आता हुआ एक चमकदार चेहरा

मेरे निकटतम

जिसकी मुझे दरकार है

मेरी आँखें बता रही हैं मुझे

कि कौन आ रहा है मुझे तलाशता हुआ

जिसके लिए मैं अजनबी बना रहूँगा

और वह मुझे पहचानने से कर देगा इनकार

और यह आभास मुझे

कर देगा कितना चकित

कि इतने अंतराल के बाद

इतने इंतज़ार के बावजूद

कितना असफल सिद्ध हुआ है

मेरे लिए उसका आना।

ऋतु कुमार ऋतु
About the poet

ऋतु कुमार ऋतु

बीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में उभरे कवि। कम आयु में दिवंगत। उपनाम : 'रामलखन यादव' जन्म : 29/03/1970 | हरदोई, उत्तर प्रदेश निधन : 14/08/2010 | दिल्ली, दिल्ली

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like