टाई

हरि मृदुलहरि मृदुल

1 min read · 12.4K reads

काम ही कुछ ऐसा है कि

रात-दिन पहले रहता हूँ टाई

आप भले ही व्यंग्य में इसे फंदा कहें

मेरे लिए यह ऊपर

और ऊपर चढ़ने की बहुत मज़बूत रस्सी है

मैं इसे किसी स्वागत समारोह में

गले में डाली जाने वाली माला से

कई गुना बड़ी चीज़ मानता हूँ

यह आभूषण है मेरे लिए

और कवच भी

अब आप कुछ ज़्यादा बोले तो

मैं इसे कोड़े की तरह भी

इस्तेमाल कर सकता हूँ

हरि मृदुल
About the poet

हरि मृदुल

View profile & all 50 Poems / Stories