नाकामी-ए-हयात का हासिल कोई नहीं

रेशमा ज़ैदीरेशमा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

नाकामी-ए-हयात का हासिल कोई नहीं

हद्द-ए-निगाह लगता है मंज़िल कोई नहीं

जिस तरह मेरी कश्ती-ए-हसरत हुई है ग़र्क़

उस तरह डूबता लब-ए-साहिल कोई नहीं

वहशत की अंजुमन में हुई तीरगी तमाम

परछाइयों के दर्द का हासिल कोई नहीं

ऐ ख़ालिक़-ए-हयात ऐ मुख़्तार-ए-बहर-ओ-बर

क्या मौज-ए-इज़्तिराब का साहिल कोई नहीं

जब सैकड़ों सुबूत हों लाशों के इर्द-गिर्द

फिर कैसे हो यक़ीन कि क़ातिल कोई नहीं

बै'अत मैं किस के हाथ पे 'रेशम' करूँ बता

बज़्म-ए-सुख़न में मुर्शिद-ए-कामिल कोई नहीं

रेशमा ज़ैदी
About the poet

रेशमा ज़ैदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like