नज़्ज़ारा-ए-जमाल ने सोने नहीं दिया

रेहाना रूहीरेहाना रूही

1 min read · 12.4K reads

नज़्ज़ारा-ए-जमाल ने सोने नहीं दिया

शब भर तिरे ख़याल ने सोने नहीं दिया

पहले नवेद-ए-वस्ल मिरी नींद ले उड़ी

फिर नश्शा-ए-विसाल ने सोने नहीं दिया

जिस रोज़ उस के झूट की सच्चाइयाँ खुलीं

सुक़रात की मिसाल ने सोने नहीं दिया

किस ख़ूब-सूरती से जुदा कर दिया हमें

दुश्मन के इस कमाल ने सोने नहीं दिया

जो भीक माँगते हुए बच्चे के पास था

उस कासा-ए-सवाल ने सोने नहीं दिया

शब भर मैं जागती रही जिस रंज के सबब

दिन को भी उस मलाल ने सोने नहीं दिया

कितनी थकन सफ़र की थी पर वापसी की शाम

इस शौक़-ए-अर्ज़-ए-हाल ने सोने नहीं दिया

'रूही' मैं ख़्वाब-ए-इश्क़ से जागी तो उस के बाद

कितने ही माह-ओ-साल ने सोने नहीं दिया

रेहाना रूही
About the poet

रेहाना रूही

View profile & all 18 Poems / Stories

More from रेहाना रूही

  1. ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्त

    ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्तदुश्मन का दोस्त हो नहीं सकता हमारा दोस्त

    12.4K reads
  2. दिल के बहलाने का सामान न समझा जाए

    दिल के बहलाने का सामान न समझा जाएमुझ को अब इतना भी आसान न समझा जाए

    12.4K reads
  3. दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँ

    दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँवापसी में उसे मुमकिन है ज़माने लग जाएँ

    12.4K reads
  4. तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहीं

    तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहींदुनिया में कोई और ठिकाना तो है नहीं

    12.5K reads
  5. मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की है

    मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की हैइस सरज़मीन-ए-दिल पे हुकूमत उसी की है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश