मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की है

रेहाना रूहीरेहाना रूही

1 min read · 12.4K reads

मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की है

इस सरज़मीन-ए-दिल पे हुकूमत उसी की है

मिलता है वो भी तर्क-ए-तअल्लुक़ के बावजूद

मैं क्या करूँ कि मुझ को भी आदत उसी की है

जो उम्र उस के साथ गुज़ारी उसी की थी

बाक़ी जो बच गई है मसाफ़त उसी की है

होता है हर किसी पे उसी का गुमाँ मुझे

लगता है हर किसी में शबाहत उसी की है

लिक्खूँ तो उस के इश्क़ को लिखना है शाइरी

सोचूँ तो ये सुख़न भी इनायत उसी की है

दर-ए-आस्ताँ कोई हो ब-ज़ाहिर सर-ए-सुजूद

लेकिन पस-ए-सुजूद इबादत उसी की है

वो जिस के हक़ में झूटी गवाही भी मैं ने दी

'रूही' मिरे ख़िलाफ़ शहादत उसी की है

रेहाना रूही
About the poet

रेहाना रूही

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश