तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहीं

रेहाना रूहीरेहाना रूही

1 min read · 12.5K reads

तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहीं

दुनिया में कोई और ठिकाना तो है नहीं

जी चाहता है काश वो मिल जाए राह में

हालाँकि मोजज़ों का ज़माना तो है नहीं

इस घर में उस के नाम का कमरा है आज भी

जिस को कभी भी लौट के आना तो है नहीं

शायद वो रहम खा के मिरी जान बख़्श दे

क़ातिल है कोई दोस्त पुराना तो है नहीं

अश्कों को 'रूही' ख़र्च करो देख-भाल के

आँखों के पास कोई ख़ज़ाना तो है नहीं

रेहाना रूही
About the poet

रेहाना रूही

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल