दिल के बहलाने का सामान न समझा जाए

रेहाना रूहीरेहाना रूही

1 min read · 12.4K reads

दिल के बहलाने का सामान न समझा जाए

मुझ को अब इतना भी आसान न समझा जाए

मैं भी दुनिया की तरह जीने का हक़ माँगती हूँ

इस को ग़द्दारी का एलान न समझा जाए

अब तो बेटे भी चले जाते हैं हो कर रुख़्सत

सिर्फ़ बेटी को ही मेहमान न समझा जाए

मेरी पहचान को काफ़ी है अगर मेरी शनाख़्त

मुझ को फिर क्यूँ मिरी पहचान न समझा जाए

मैं ने ये कब कहा 'रूही' कि मिरे जीवन में

मेरे साईं को मिरी जान न समझा जाए

रेहाना रूही
About the poet

रेहाना रूही

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like