कौन कहाँ तक जा सकता है

रेहाना रूहीरेहाना रूही

1 min read · 12.4K reads

कौन कहाँ तक जा सकता है

ये तो वक़्त बता सकता है

इश्क़ में वहशत का इक शो'ला

घर को आग लगा सकता है

जज़्बों की शिद्दत का सूरज

ज़ंजीरें पिघला सकता है

तेरी आमद का इक झोंका

उजड़ा शहर बसा सकता है

आईने में जुरअत हो तो

अक्स भी सूरत पा सकता है

आँखों में ठहरा इक मंज़र

राह में गर्द उड़ा सकता है

तुझ को पैहम सोचने वाला

ख़्वाब को हाथ लगा सकता है

रेहाना रूही
About the poet

रेहाना रूही

View profile & all 18 Poems / Stories

More from रेहाना रूही

  1. ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्त

    ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्तदुश्मन का दोस्त हो नहीं सकता हमारा दोस्त

    12.4K reads
  2. दिल के बहलाने का सामान न समझा जाए

    दिल के बहलाने का सामान न समझा जाएमुझ को अब इतना भी आसान न समझा जाए

    12.4K reads
  3. दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँ

    दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँवापसी में उसे मुमकिन है ज़माने लग जाएँ

    12.4K reads
  4. तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहीं

    तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहींदुनिया में कोई और ठिकाना तो है नहीं

    12.5K reads
  5. मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की है

    मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की हैइस सरज़मीन-ए-दिल पे हुकूमत उसी की है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like