सवाल-ए-वस्ल पे वो बुत नुफ़ूर हम से हुआ

रासिख़ दहलवीरासिख़ दहलवी

1 min read · 12.4K reads

सवाल-ए-वस्ल पे वो बुत नुफ़ूर हम से हुआ

बड़ा गुनाह दिल-ए-ना-सुबूर हम से हुआ

जो कुछ हुआ न था रब्ब-ए-ग़फ़ूर हम से हुआ

किए गुनाह बहुत कम क़ुसूर हम से हुआ

फ़िराक़-ए-यार में हाँ हाँ ज़रूर हम से हुआ

ज़रूर सब्र दिल-ए-ना-सुबूर हम से हुआ

जफ़ा के शिकवे पे उन की वो नीची नीची नज़र

वो हाथ बाँध के कहना क़ुसूर हम से हुआ

उमीद कहते हैं किस को यक़ीन है ज़ाहिद

गए बहिश्त में हम इश्क़-ए-हूर हम से हुआ

खिंचा ब-सूरत-ए-ख़ंजर बना रग-ए-गर्दन

वो जितना पास रहा उतनी दूर हम से हुआ

गुनाहगार न होते तो अफ़्व क्या होता

इलाही तेरे करम का ज़ुहूर हम से हुआ

तुम्हारे गालों पे किस दिन था चार चुल्लू ख़ूँ

शहीद वो हैं कि चेहरे पे नूर हम से हुआ

ये कह रहे हैं किसी की नशीली आँख के तीर

कि चश्म-ए-ज़ख़्म-ए-जिगर में सुरूर हम से हुआ

कहे तो जाइए तर्क-ए-बुताँ की ऐ वाइज़

हुज़ूर हम से ये होगा हुज़ूर हम से हुआ

हमीं तो तोड़ते हैं जाम मोहतसिब सच है

किसी का शीशा-ए-दिल चूर-चूर हम से हुआ

ख़ता मुआ'फ़ ये जी में है ले के बोसा-ए-ज़ुल्फ़

तुम्हीं से अर्ज़ करेंगे क़ुसूर हम से हुआ

हया में शोख़ी सिखाई तुम्हें करम में सितम

निगह में नाज़ अदा में ग़ुरूर हम से हुआ

शराब पी है ब-याद-ए-रुख़-ए-मलीह-ए-बुताँ

ये आब रश्क-ए-शराब-ए-तहूर हम से हुआ

सलीक़ा हम ने बताया सितमगरी का तुम्हें

तमीज़ हम ने सिखाई शुऊ'र हम से हुआ

निकाल लाए बुतों को हज़ार पर्दों से

जहाँ में आम तमाशा-ए-तूर हम से हुआ

कमाल ये है कि इंसाँ बने वो बुत 'रासिख़'

ये माना रश्क-ए-परी रश्क-ए-हूर हम से हुआ

रासिख़ दहलवी
About the poet

रासिख़ दहलवी

उपनाम : 'रासिख़' मूल नाम : मोहम्मद अब्दुर्रहमान जन्म : पानीपत, हरयाना निधन : 29 Sep 1907 | दिल्ली, भारत रासिख़ देहलवी, अ’ब्दुर्रहमान (1863-1907)पानीपत (हरयाना) में आँखें खोलीं मगर उ’म्र का बड़ा हिस्सा देहली में गुज़रा। अ’रबी, फ़ारसी और धार्मिक ग्रंथों का गहरा ज्ञ…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like