मुबारक बादा-ख़्वारों को कि दिन सावन के आते हैं

रासिख़ दहलवीरासिख़ दहलवी

1 min read · 12.4K reads

मुबारक बादा-ख़्वारों को कि दिन सावन के आते हैं

हवा बदली है बादल रीश-ए-क़ाज़ी बन के आते हैं

तुम्हारे तीर रग रग में रग-ए-जाँ बन के आते हैं

गले से सीने में सीने से दिल में छन के आते हैं

जुनूँ में दिल से मैं सदक़े तिरी रोज़ी-रिसानी के

कि मेरे सामने टुकड़े मिरे दामन के आते हैं

बहुत बिखरी हुई ज़ुल्फ़ें नज़र आती हैं राहों में

बहुत बिकते हुए फंदे मिरी गर्दन के आते हैं

तिरी हसरत जब आती है मुसीबत हो के आती है

तिरे अरमान जब आते हैं दुश्मन बन के आते हैं

ग़ज़ब है मुफ़्त दिल लेना और उस पर यूँ उलझ पड़ना

कि गोया दाम मुझ पर गेसू-ए-पुर-फ़न के आते हैं

बहाना कोसने का मिल गया है फ़ातिहा कैसी

वो दोनों हाथ उठाए सामने मदफ़न के आते हैं

लड़कपन देखना कहने लगे देखा जो आईना

खिलौने कितने को इस रंग इस रोग़न के आते हैं

बिगड़ने के लिए ज़ुल्फ़ें हैं लुटने के लिए जोबन

मिरा माथा ठनकता है वो जब बन ठन के आते हैं

दिल-ए-बेताब मेरा दूसरा माशूक़ है गोया

उसे अंदाज़ उन की चुलबुली चितवन के आते हैं

तिरे पैकाँ घुले जाते हैं मेरे शीशा-ए-दिल में

अरक़ हो हो के रहते हैं परी बन बन के आते हैं

ये मतलब है कि ये तस्वीर-ए-कोहना तुम से बेहतर है

टिकट चस्पाँ तुम्हारे नाम ख़त दुश्मन के आते हैं

इलाही उन का जल्वा है कि पर्दा चश्म-ए-'रासिख़' का

चमक जाती है बिजली पास जब चिलमन के आते हैं

रासिख़ दहलवी
About the poet

रासिख़ दहलवी

उपनाम : 'रासिख़' मूल नाम : मोहम्मद अब्दुर्रहमान जन्म : पानीपत, हरयाना निधन : 29 Sep 1907 | दिल्ली, भारत रासिख़ देहलवी, अ’ब्दुर्रहमान (1863-1907)पानीपत (हरयाना) में आँखें खोलीं मगर उ’म्र का बड़ा हिस्सा देहली में गुज़रा। अ’रबी, फ़ारसी और धार्मिक ग्रंथों का गहरा ज्ञ…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like