सुबू से काम है बोतल से काम जाम से काम

रासिख़ दहलवीरासिख़ दहलवी

1 min read · 12.4K reads

सुबू से काम है बोतल से काम जाम से काम

वो रिंद हम हैं कि रखते हैं अपने काम से काम

न लें वो बंदे से ख़िदमत न लें ग़ुलाम से काम

कि बंदगी से ग़रज़ है मुझे सलाम से काम

किया है क़त-ए-तअल्लुक़ तो क्यों बुलाते हो

तुम्हें ग़रज़ तुम्हें मतलब तुम्हें ग़ुलाम से काम

हमारे फूल पस-ए-क़त्ल ग़ैर को देना

तुम्हें तो नाम से मतलब है धूम-धाम से काम

तमाम दिन हमें दिल की तसल्लियों से ग़रज़

तमाम शब हमें नालों की रोक-थाम से काम

किसी का नाज़ से कहना वो याद है शब-ए-वस्ल

कोई जिए कि मरे उन को अपने काम से काम

अदा-ए-ख़ास से मतलब तुम्हारे ग़म्ज़े को

तुम्हारे ख़ंजर-ए-अबरू को क़त्ल-ए-आम से काम

नतीजा-ए-कशिश-ए-यार नज़्अ'-ए-जाँ निकला

तमाम हो ही गया जज़्ब-ए-ना-तमाम से काम

बनाव में रुख़-ओ-गेसू के रहते हो शब-ओ-रोज़

वो काम सुब्ह से तुम को ये तुम को शाम से काम

निकालो घर से न बंदा बना के 'रासिख़' को

पड़ेगा एक न इक दिन इसी ग़ुलाम से काम

रासिख़ दहलवी
About the poet

रासिख़ दहलवी

उपनाम : 'रासिख़' मूल नाम : मोहम्मद अब्दुर्रहमान जन्म : पानीपत, हरयाना निधन : 29 Sep 1907 | दिल्ली, भारत रासिख़ देहलवी, अ’ब्दुर्रहमान (1863-1907)पानीपत (हरयाना) में आँखें खोलीं मगर उ’म्र का बड़ा हिस्सा देहली में गुज़रा। अ’रबी, फ़ारसी और धार्मिक ग्रंथों का गहरा ज्ञ…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like