सैंकड़ों सर तिरी चौखट पे धरे मिलते हैं

रासिख़ दहलवीरासिख़ दहलवी

1 min read · 12.4K reads

सैंकड़ों सर तिरी चौखट पे धरे मिलते हैं

तेरे कूचे में जो मिलते हैं मरे मिलते हैं

किस क़दर दूर हैं मज़मून तिरे चोटी के

फ़िक्र को अर्श से दो हाथ परे मिलते हैं

नक़द-ए-दिल ले के भी बोसा नहीं देते हरगिज़

सीम-तन जो मुझे मिलते हैं खरे मिलते हैं

कहते हैं ईद को वो हाथ में ख़ंजर ले कर

कोई मिलने की तमन्ना तो करे मिलते हैं

पुर-ग़ज़ब रहते हैं अग़्यार से ख़ाली हो कर

मुझ से जिस वक़्त वो मिलते हैं भरे मिलते हैं

आँखों की राह से वो दिल में समाएँ क्यूँकर

सख़्त मुश्किल है कि दो तीन दरे मिलते हैं

सुब्ह कर दी शब-ए-वस्ल उस ने ये दम दे दे कर

तेरी क़िस्मत के जो बोसे हैं अरे मिलते हैं

बे-ख़ुदी ने हमें फेंका है बहुत दूर बुतो

तुम से क्या अपने से हम आप परे मिलते हैं

याद रहती है किसी शोख़ की धानी पोशाक

मुझ को हर वक़्त मिरे ज़ख़्म हरे मिलते हैं

नक़्द-ए-ईमान पे दे शैख़ की झूटी साक़ी

माल खोटा है मगर दाम खरे मिलते हैं

चावड़ी क़ाफ़ है या ख़ुल्द-ए-बरीं है 'रासिख़'

जमघटे हूरों के परियों के परे मिलते हैं

रासिख़ दहलवी
About the poet

रासिख़ दहलवी

उपनाम : 'रासिख़' मूल नाम : मोहम्मद अब्दुर्रहमान जन्म : पानीपत, हरयाना निधन : 29 Sep 1907 | दिल्ली, भारत रासिख़ देहलवी, अ’ब्दुर्रहमान (1863-1907)पानीपत (हरयाना) में आँखें खोलीं मगर उ’म्र का बड़ा हिस्सा देहली में गुज़रा। अ’रबी, फ़ारसी और धार्मिक ग्रंथों का गहरा ज्ञ…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like