इश्क़ तुझ से ज़ुल्फ़-ए-पुर-ख़म क्या करें
छेड़ कर बरहम को बरहम क्या करें
मेरे मरने का वो मातम क्या करें
मरने वाला मर गया ग़म क्या करें
रोज़-ए-महशर हो गया है सामना
देखिए वो हो के बरहम क्या करें
पीते हैं ज़मज़म समझ कर गाह-गाह
साक़िया अब इस से भी कम क्या करें
उन की ठोकर भी नहीं होती नसीब
खाएँ क्या रज़्ज़ाक़-ए-आलम क्या करें
आबरू-ए-ज़ब्त थी मोती की आब
क्या करें ऐ चश्म-ए-पुर-नम क्या करें
है हया भी हम-रह-ए-जोश-ए-शबाब
वो किसी महरम को महरम क्या करें
मुझ से बीमार-ए-फ़िराक़-ए-यार को
दम न दें तो इब्न-ए-मरियम क्या करें
ऐ दिल-ए-पुर-सोज़ ले कर तुझ को हम
चल पड़े हट दर जहन्नम क्या करें
हो गए हैं जो तिरे कूचे की ख़ाक
नुस्ख़ा-ए-इक्सीर-ए-आज़म क्या करें
मर्ग-ए-'रासिख़' की ख़बर सुन कर कहा
मर गया अच्छा हुआ हम क्या करें








