बर्दाश्त क्यों करेगा ज़रा सी भी देर दिल
फेरी नज़र तो रोएगा मुँह फेर फेर दिल
महसूस ये हुआ है तिरी आँख के तुफ़ैल
आईना है चराग़ है मिट्टी का ढेर दिल
शायद तिरी तरफ़ से हो आग़ाज़-ए-दिल-बरी
कम-बख़्त इस लिए भी तो करता है देर दिल
ज़िक्र-ए-वफ़ा जो आए तो हर बात पर तिरा
करता है मेरे दिल से बहुत हेर-फेर दिल
हम से मिलें तो दिल को सँभाला करें जनाब
हम लोग बात-चीत से करते हैं ज़ेर दिल
दिल-दारियों के दाम में बिल्कुल न आएगी
है सामने जनाब के सच-मुच में शेर-दिल








