आँख इम्कान से भरी हुई थी

राशिदा माहीन मलिकराशिदा माहीन मलिक

1 min read · 12.4K reads

आँख इम्कान से भरी हुई थी

और मैं ख़्वाब में डरी हुई थी

ज़ख़्म गिनती थीं उँगलियाँ अपने

कोशिश-ए-आइना-गरी हुई थी

हिज्र क्या ख़ूब कैफ़ियत लाया

इन दिनों कितनी शायरी हुई थी

क्या इसी में ही इश्क़ पिन्हाँ था

इक निगह वो भी सरसरी हुई थी

कैसा महसूस हो रहा था तुम्हें

जब मदीने में हाज़िरी हुई थी

उस ने आँखों में बात की मुझ से

ख़ामुशी होंट पर धरी हुई थी

सब्ज़ तितली थी 'राशिदा' माहीन

नर्गिसी फूल पर मरी हुई थी

राशिदा माहीन मलिक
About the poet

राशिदा माहीन मलिक

जन्म : मुल्तान, पंजाब

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like