हर एक दौर में मंज़र बदलते रहते हैं

रशीदा अयाँरशीदा अयाँ4 Mar 1932

1 min read · 12.4K reads

हर एक दौर में मंज़र बदलते रहते हैं

हमारी फ़िक्र के मेहवर बदलते रहते हैं

हरीम-ए-जाँ को मुनव्वर करेंगे क्या वो चराग़

कि जिन के ताक़ बराबर बदलते रहते हैं

न हौसला था जिन्हें क़िस्मतें बदलने का

वो कम-सवाद फ़क़त घर बदलते रहते हैं

तरह तरह के मिले ज़ख़्म-ए-दिल तो हैरत क्या

कि चारा-साज़ भी नश्तर बदलते रहते हैं

अजीब शख़्स मिरी ज़िंदगी में आया है

कि जिस के प्यार के मेहवर बदलते रहते हैं

कभी बक़ा का जज़ीरा कभी फ़ना-साहिल

सफ़ीना एक है लंगर बदलते रहते हैं

गिरें दरख़्त से पत्ते तो क्यूँ ख़िज़ाँ कहिए

लिबास ही तो हैं अक्सर बदलते रहते हैं

हमारे दौर में ऐसे परिंद भी हैं 'अयाँ'

कि रुत के साथ ही वो पर बदलते रहते हैं

रशीदा अयाँ
About the poet

रशीदा अयाँ

मूल नाम : सय्यदा रशीदा बेगम जन्म : 04 Mar 1932 | मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from रशीदा अयाँ

  1. बैठे बैठे मुस्कुरा दी ख़ुद ही घबराई कभी

    बैठे बैठे मुस्कुरा दी ख़ुद ही घबराई कभीप्यार के मौसम में ऐसी भी घड़ी आई कभी

    12.4K reads
  2. मिरे क़लम का अगर सर कभी क़लम होगा

    मिरे क़लम का अगर सर कभी क़लम होगानया फ़साना-ए-दर्द-ओ-अलम रक़म होगा

    12.4K reads
  3. रेहल पे हाथों की रख कर मैं रुख़ का सहीफ़ा सोचूँ हूँ

    रेहल पे हाथों की रख कर मैं रुख़ का सहीफ़ा सोचूँ हूँऔर अगर कुछ बन नहीं पड़ता चुपके चुपके रो लूँ हूँ

    12.4K reads
  4. बात लाखों की सही पर वो नहीं माने तो

    बात लाखों की सही पर वो नहीं माने तोसच की मीज़ान पे रख कर भी न गर्दाने तो

    12.4K reads
  5. उसी की हो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ता

    उसी की हो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ताउसी में खो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like