उन की ख़ल्वत में 'रसा' भी होगा

रसा रामपुरीरसा रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

उन की ख़ल्वत में 'रसा' भी होगा

कभी यूँ हुक्म-ए-ख़ुदा भी होगा

मुझ पे जो तू ने सितम ढाया है

कहीं दुनिया में हुआ भी होगा

सब्र वालों का भी दिन आएगा

एक दिन रोज़-ए-जज़ा भी होगा

आप सा कोई नहीं दुनिया में

आप ने ये तो सुना भी होगा

महफ़िल-ए-शेर में हो आएँ चलो

आज सुनते हैं 'रसा' भी होगा

रसा रामपुरी
About the poet

रसा रामपुरी

उपनाम : 'रसा' मूल नाम : मोहम्मद हयात बख़्श जन्म : बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश रसा, मोहम्मद हयात बख़्श (1870-1913) ‘दाग़’ देहलवी के पसंदीदा शागिर्दों में थे और उस्ताद का असर इतना गहरा था कि अक्सर दोनों के अशआ’र में फ़र्क़ करना मुश्किल हो जाता…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like