आने को नज़र में मिरी सौ फ़ित्ना-गर आए

रसा रामपुरीरसा रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

आने को नज़र में मिरी सौ फ़ित्ना-गर आए

तुझ सा नज़र आया है न तुझ सा नज़र आए

खुल जाए भरम ज़ब्त-ए-मोहब्बत का न उन पर

डरता हूँ कहीं आँख में आँसू न भर आए

मय-ख़ाने पे क्या अब्र है छाया हुआ या-रब

जल्वे तिरी रहमत के यहाँ भी नज़र आए

करता हूँ दुआएँ तो ये आती हैं निदाएँ

तू हो किसी क़ाबिल तो दुआ में असर आए

करता है वही दिल में 'रसा' के जो ठनी है

समझाने को समझाते हैं सब अपने पराए

रसा रामपुरी
About the poet

रसा रामपुरी

उपनाम : 'रसा' मूल नाम : मोहम्मद हयात बख़्श जन्म : बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश रसा, मोहम्मद हयात बख़्श (1870-1913) ‘दाग़’ देहलवी के पसंदीदा शागिर्दों में थे और उस्ताद का असर इतना गहरा था कि अक्सर दोनों के अशआ’र में फ़र्क़ करना मुश्किल हो जाता…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like