साक़ी जो दिए जाए ये कह कर कि पिए जा

रसा रामपुरीरसा रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

साक़ी जो दिए जाए ये कह कर कि पिए जा

तो मैं भी पिए जाऊँ ये कह कर कि दिए जा

जाने की जो ज़िद है तो मुझे ज़हर दिए जा

इतना तो कहा मान ले इतना तो किए जा

कुछ और न कर मुझ पे जफ़ाएँ तू किए जा

कुछ और न ले मेरी दुआएँ तू लिए जा

क्या लज़्ज़त-ए-ता'ज़ीर ने मजबूर किया है

आता है यही जी में कि तक़्सीर किए जा

कम-बख़्त 'रसा' तेरी रसाई नहीं उन तक

तू ख़ूब सा इस्लाम को बदनाम किए जा

रसा रामपुरी
About the poet

रसा रामपुरी

उपनाम : 'रसा' मूल नाम : मोहम्मद हयात बख़्श जन्म : बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश रसा, मोहम्मद हयात बख़्श (1870-1913) ‘दाग़’ देहलवी के पसंदीदा शागिर्दों में थे और उस्ताद का असर इतना गहरा था कि अक्सर दोनों के अशआ’र में फ़र्क़ करना मुश्किल हो जाता…

View profile & all 15 Poems / Stories

More from रसा रामपुरी

  1. वो ख़ुश किसी के साथ हैं ना-ख़ुश किसी के साथ

    वो ख़ुश किसी के साथ हैं ना-ख़ुश किसी के साथहर आदमी की बात है हर आदमी के साथ

    12.4K reads
  2. आने को नज़र में मिरी सौ फ़ित्ना-गर आए

    आने को नज़र में मिरी सौ फ़ित्ना-गर आएतुझ सा नज़र आया है न तुझ सा नज़र आए

    12.4K reads
  3. आशिक़ को तेरे लाख कोई रहनुमा मिले

    आशिक़ को तेरे लाख कोई रहनुमा मिलेतेरा पता मिला है न तेरा पता मिले

    12.4K reads
  4. दिल में किसी को रक्खो दिल में रहो किसी के

    दिल में किसी को रक्खो दिल में रहो किसी केसीखो अभी सलीक़े कुछ रोज़ दिलबरी के

    12.4K reads
  5. नीची नज़रों से न देखो सर-ए-महशर देखो

    नीची नज़रों से न देखो सर-ए-महशर देखोदाद-ख़्वाहों की तरफ़ आँख उठा कर देखो

    12.4K reads