वो ख़ुश किसी के साथ हैं ना-ख़ुश किसी के साथ

रसा रामपुरीरसा रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

वो ख़ुश किसी के साथ हैं ना-ख़ुश किसी के साथ

हर आदमी की बात है हर आदमी के साथ

लाखों जफ़ाएँ सैकड़ों सदमे हज़ार ग़म

इक आसमान टूट पड़ा ज़िंदगी के साथ

मुमकिन नहीं कि दिल से निकल जाए आरज़ू

ये मेरे दम के साथ है ये मेरे जी के साथ

अब क्या करूँ मैं शिकवा-ए-बेदाद हश्र में

मुँह मेरा तक रहे हैं वो किस बेकसी के साथ

रसा रामपुरी
About the poet

रसा रामपुरी

उपनाम : 'रसा' मूल नाम : मोहम्मद हयात बख़्श जन्म : बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश रसा, मोहम्मद हयात बख़्श (1870-1913) ‘दाग़’ देहलवी के पसंदीदा शागिर्दों में थे और उस्ताद का असर इतना गहरा था कि अक्सर दोनों के अशआ’र में फ़र्क़ करना मुश्किल हो जाता…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like