मुझ पर उन का इताब हो ही गया

रंज हैदराबादीरंज हैदराबादी

1 min read · 12.4K reads

मुझ पर उन का इताब हो ही गया

जान पर इक अज़ाब हो ही गया

दिल मिरा आख़िर ऐ ग़म-ए-जानाँ

तेरे हाथों ख़राब हो ही गया

लाख चाहा बचाए इस से ख़ुदा

इश्क़-ए-ख़ाना-ख़राब हो ही गया

ग़ैर ने इम्तिहान दे ही दिया

बे-हया कामयाब हो ही गया

मय-कदे से गया जो मस्जिद को

मुझ को हासिल सवाब हो ही गया

आप का और मेरा अफ़्साना

शहर में इंतिख़ाब हो ही गया

आख़िर इक रोज़ वो बुत-ए-काफ़िर

हुस्न में ला-जवाब हो ही गया

उस ने की ग़ैर की तरफ़-दारी

ये भी रोज़-ए-हिसाब हो ही गया

ग़श है ज़ाहिद शराब-ए-कौसर पर

उस को शौक़-ए-शराब हो ही गया

देखना नामा-बर की तर्रारी

ये भी हाज़िर-जवाब हो ही गया

दुश्मनों की मुराद बर आई

दोस्तों पर इताब हो ही गया

एक दो वक़्त के वो मिलने में

ग़ैर से बे-हिजाब हो ही गया

वो न उट्ठे बग़ैर जान लिए

उन का मक़्सद शिताब हो ही गया

बातों बातों में 'रंज' 'रंज' उन से

आख़िर इक दिन जनाब हो ही गया

रंज हैदराबादी
About the poet

रंज हैदराबादी

मूल नाम : मोहम्मद अली मूसवी

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like