मिला हुआ कभी सीने से उन के सीना था

रंज हैदराबादीरंज हैदराबादी

1 min read · 12.4K reads

मिला हुआ कभी सीने से उन के सीना था

अजब वो रोज़ थे या-रब अजब महीना था

अदम में जा के कहेंगे हर एक से हम भी

अबस फ़ुज़ूल जहाँ में हमारा जीना था

दग़ा रक़ीब ने की आप से तो क्या शिकवा

ज़माना उस को कहेगा कि वो कमीना था

ये क्या कि यूँही चले मय-कदे से हज़रत-ए-शैख़

तुम्हें ख़ुदा की क़सम कोई घूँट पीना था

जो तुम ने सीना मिरा चाक-चाक कर डाला

हर एक ज़ख़्म को तार-ए-निगह से सीना था

महक रहा था मिरा घर तमाम वस्ल की शब

वो इत्र-बेज़ किसी का भी क्या पसीना था

नहीं है दिल जो हमारा तो शब को महफ़िल में

ज़रा ख़याल करो ख़ुद ही किस ने छीना था

जो तुम ने लेते ही जल्दी से उस को तोड़ दिया

हमारा दिल था कोई या ये आबगीना था

वो रिंद हूँ कि ज़बाँ पर भी वक़्त-ए-मर्ग मिरी

सुराही-ओ-ख़ुम-ओ-जाम-ओ-अयाग़-ओ-मीना था

यहाँ रही कि वहाँ पहूँची 'रंज' की मय्यत

ज़बाँ पे उस की मगर रात-दिन मदीना था

रंज हैदराबादी
About the poet

रंज हैदराबादी

मूल नाम : मोहम्मद अली मूसवी

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम