जाऊँ क्या मुँह ले के मैं वो बद-गुमाँ हो जाएगा

राग़िब बदायुनीराग़िब बदायुनी18 Nov 1887 – 21 Feb 1948

1 min read · 12.4K reads

जाऊँ क्या मुँह ले के मैं वो बद-गुमाँ हो जाएगा

रंग के उड़ने से इश्क़ उस पर अयाँ हो जाएगा

ऐश-बज़्म-ए-बे-ख़ुदी जोश-ए-फ़ुग़ाँ हो जाएगा

हम कहाँ होंगे जो राज़-ए-ग़म अयाँ हो जाएगा

दूसरा आलम बने तो हो सके तसकीन-ए-हुस्न

अब है जितना ये तो सर्फ़-ए-इम्तिहाँ हो जाएगा

ता-अजल पहुँचाएगी ये ना-तवानी हिज्र में

ज़ोफ़ बढ़ते बढ़ते ज़ोर-ए-ना-तवाँ हो जाएगा

मेरी ख़ामोशी को ज़ालिम जोर-ए-बे-जा से न छेड़

वर्ना ज़ब्त-ए-दिल तिरी ज़िद से फ़ुग़ाँ हो जाएगा

शौक़ से ग़ैरों में जाए मैं न हूँगा बद-गुमाँ

ख़ू-ए-बद से ख़ुद वो अपना पासबाँ हो जाएगा

दिल-नशीं है आलम-ए-ज़ौक़-ए-असीरी का ख़याल

अब दिल-ए-सय्याद अपना आशियाँ हो जाएगा

ग़म से मेरे घर में गुंजाइश नहीं है ऐश की

नग़्मा-ख़्वाँ भी आएगा तो नौहा-ख़्वाँ हो जाएगा

मौसम-ए-बाराँ में क्यूँ है दश्त का क़स्द ऐ जुनूँ

आज-कल तो दश्त अपना ही मकाँ हो जाएगा

ख़ूबी-ए-गुफ़्तार से समझेगा कौन उस का जवाब

हश्र सारा महव-ए-अंदाज़-बयाँ हो जाएगा

क्या यक़ीं था हम जो पहुँचेंगे वहाँ ऐ जोश-ए-अश्क

वहम अपना बढ़ के उस का पासबाँ हो जाएगा

कह सकेगा कुछ भी ऐ 'राग़िब' न उस ख़ामोश से

बे-दहन के सामने तू बे-ज़बाँ हो जाएगा

राग़िब बदायुनी
About the poet

राग़िब बदायुनी

उपनाम : 'राग़िब' मूल नाम : मोहम्मद याक़ूब बख़्श जन्म : 18 Nov 1887 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Feb 1948 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश