अज़ल की याद में मैं गर्म-ए-आह-ए-सर्द हुआ

राग़िब बदायुनीराग़िब बदायुनी18 Nov 1887 – 21 Feb 1948

1 min read · 12.4K reads

अज़ल की याद में मैं गर्म-ए-आह-ए-सर्द हुआ

लगी थी चोट कभी और आज दर्द हुआ

गुज़र गया ये निगाहों से तेरा मरकब-ए-हुस्न

तमाम आलम-ए-दिल इक क़दम में गर्द हुआ

ग़लत कि क़ाबिल-ए-दार-ओ-रसन हों अहल-ए-हवस

बँधाई इश्क़ ने हिम्मत जिसे वो मर्द हुआ

परे वो अक़्ल से हैं इस यक़ीं ने रोक लिया

कभी जो वहम के पीछे में रह-नवर्द हुआ

तमाम तजरबा-ए-गर्म-ओ-सर्द-ए-इश्क़ कहाँ

कुछ अश्क-ए-गर्म हुआ दिल कुछ आह-ए-सर्द हुआ

नक़ाब उन की उठी थी कि हम हुए बेहोश

निगाह उन से लड़ी थी कि दिल में दर्द हुआ

करम से अपने मिटा दो कि बे-क़रार है इश्क़

मिरा वजूद कि दुनिया के दिल का दर्द हुआ

शुहूद-ए-बे-जिहत-ओ-कैफ़ मुंसलिक 'राग़िब'

जुनूँ उसे जो किसी सम्त रह-नवर्द हुआ

राग़िब बदायुनी
About the poet

राग़िब बदायुनी

उपनाम : 'राग़िब' मूल नाम : मोहम्मद याक़ूब बख़्श जन्म : 18 Nov 1887 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Feb 1948 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like