दिल है अपना रंज-ए-फ़ुर्क़त में शरीक

राग़िब बदायुनीराग़िब बदायुनी18 Nov 1887 – 21 Feb 1948

1 min read · 12.4K reads

दिल है अपना रंज-ए-फ़ुर्क़त में शरीक

ख़ुद अज़िय्यत ख़ुद अज़िय्यत में शरीक

है ग़म-ए-इश्क़ अपनी क़िस्मत में शरीक

है यही हर एक हालत में शरीक

याद है तेरी हर आफ़त में शरीक

कौन होता है मुसीबत में शरीक

अब तो दिल के साथ मेरी जान भी

हो गई तेरी मोहब्बत में शरीक

हुस्न-ए-कामिल का कमाल-ए-इश्क़ देख

किस को वो करता मोहब्बत में शरीक

नंग-आक़ाई है मेरी बंदगी

आप क्यूँ हूँ मेरी ज़िल्लत में शरीक

ग़ैर फिर वो हुक्म दे मेरे ख़िलाफ़

क्या ये है तेरी हुकूमत में शरीक

हुस्न ने 'राग़िब' ख़ुद अपने इश्क़ को

कर दिया हर दिल की रग़बत में शरीक

राग़िब बदायुनी
About the poet

राग़िब बदायुनी

उपनाम : 'राग़िब' मूल नाम : मोहम्मद याक़ूब बख़्श जन्म : 18 Nov 1887 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Feb 1948 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश