आदमी आदमी से मिलते हैं

राग़िब बदायुनीराग़िब बदायुनी18 Nov 1887 – 21 Feb 1948

1 min read · 12.5K reads

आदमी आदमी से मिलते हैं

आप भी क्या किसी से मिलते हैं

ये हसीं जिस किसी से मिलते हैं

जानता है मुझी से मिलते हैं

हम से फुर्क़त-नसीब क्या जानें

जो मज़े ज़िंदगी से मिलते हैं

क्या बताएँ जुनूँ में क्या क्या लुत्फ़

हम को उन की हँसी से मिलते हैं

क्या कहें जब वो मिलते हैं तन्हा

उन से हम किस ख़ुशी से मिलते हैं

उस की सूरत को फिर कोई देखे

जिस से वो बे-रुख़ी से मिलते हैं

उन की रुख़्सत के वक़्त हम उन से

हाए किस बेकसी से मिलते हैं

लाख ग़म-ए-ज़िंदगी है ख़ुद या'नी

लाख ग़म-ए-ज़िंदगी से मिलते हैं

अपने मज़हब में है निफ़ाक़ हराम

जिस से मिलते हैं जी से मिलते हैं

सुख़न-ए-'दाग़' के मिरे 'राग़िब'

सुख़न-ए-'शौक़' ही से मिलते हैं

राग़िब बदायुनी
About the poet

राग़िब बदायुनी

उपनाम : 'राग़िब' मूल नाम : मोहम्मद याक़ूब बख़्श जन्म : 18 Nov 1887 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Feb 1948 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 9 Poems / Stories

More from राग़िब बदायुनी

  1. बे-ख़ुदी है हसरतों की भीड़ छट जाने के बा'द

    बे-ख़ुदी है हसरतों की भीड़ छट जाने के बा'दआप ही गुम हो गए हम रास्ता पाने के बा'द

    12.4K reads
  2. वाह क्या आलम अजब है इंतिज़ार-ए-यार का

    वाह क्या आलम अजब है इंतिज़ार-ए-यार कानाम है दीदार-ए-हसरत हसरत-ए-दीदार का

    12.4K reads
  3. अज़ल की याद में मैं गर्म-ए-आह-ए-सर्द हुआ

    अज़ल की याद में मैं गर्म-ए-आह-ए-सर्द हुआलगी थी चोट कभी और आज दर्द हुआ

    12.4K reads
  4. दिल है अपना रंज-ए-फ़ुर्क़त में शरीक

    दिल है अपना रंज-ए-फ़ुर्क़त में शरीकख़ुद अज़िय्यत ख़ुद अज़िय्यत में शरीक

    12.4K reads
  5. उन से दिल मिलते ही फ़ुर्क़त की बला भी आई

    उन से दिल मिलते ही फ़ुर्क़त की बला भी आईजान आने भी न पाई कि क़ज़ा भी आई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like